File not found
bollywood

निक मिलेंगे प्रियंका की माँ से

Table of Content

प्रियंका चोपड़ा अमेरिका से फाईनली अपने टीवी शो को खत्म कर अपने देश, अपने घर मुंबई लौट आयीं है | पर इस बार प्रियंका अकेले नहीं आयीं है बल्कि इस बार उनके साथ है उनके बॉयफ्रेंड निक जोनस | जिनके साथ आज कल प्रियंका के लिंकअप की खबरे आ रहीं हैं |

प्रियंका को उनके ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ पिछली रात मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। लंबे समय से निक और प्रियंका अपनी रिलेशनशिप को लेकर चर्चाओं में बने हुये हैं। दोनों को कई जगह साथ देखा गया और दोनों के प्यार का गवाह आज कल इनका सोसल मिडिया अकाउंट बना हुआ है |जीहा दोनों अपनी तस्वीरे शेयर करते रहते हैं | प्र‍ियंका को इंस्टा पर 24 मिल‍ियन लोग फॉलो करते हैं लेकिन प्र‍ियंका निक जोनस के पापा को फॉलो करती हैं प‍िछले दिनों प्र‍ियंका की तस्वीर पर निक के भाई ने भी पॉजिट‍िव कमेंट किया था| और ये सारी चीज़े कही ना कहीं इस बात का सुबूत देती हैं की प्रियंका और निक एक दुसरे को दिलोजान से चाहते हैं |

खबरों की माने तो निक यहाँ प्रियंका की माँ से मिलने आये हैं | पर शायद प्रियंका अभी इस बात को मिडिया से छुपाना चाहती हैं क्योकि जब निक और प्रियंका दोनों एअरपोर्ट से कार में साथ निकले तो उन्होंने मिडिया को अनदेखा किया और कोई उनकी फोटो न खीच ले इसके लिए उन्होंने निक को पूरी तरह से छिपाया |ऐसा लग रहा था मानो प्रियंका अभी अपने इस रिश्ते को सबसे छुपा कर रखना चाहती हैं |

करीबी सूत्रों की माने तो प्रियंका निक को अपनी माँ से मिलवाना चाहती हैं और इसीलिए वो अपने मुंबई इस्थित नए बंगले में एक पार्टी प्लान करना चाहती हैं |दअरसल प्रियंका निक के परिवार से मिल चुकी है और अब वो चाहती हैं की निक भी उनकी माँ उनके भाई और उनके दोस्तों से मिल ले |

हो सकता है इस मुलाकात के बाद प्रियंका के घर जल्द ही शहनाई भी बज जाए | वैसे अभी कुछ कहा नहीं जा सकता | देखते है इस मुलाकात के बाद क्या खबर आती हैं |

Bharti

Content Writer

Bharti is a skilled content writer with over 5 years of professional experience creating engaging and high-quality content for diverse audiences. She specializes in crafting informative articles, blog posts, and web content that resonates with readers and drives results.